Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने के साथ ही इस मंत्रों का जाप करने से आपको विशेष फल होगा प्राप्त

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले गणेश भगवान को याद किया जाता है, ताकि उस काम में कोई बाधा न आए। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विशेष विधि-विधान के साथ पूजा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और आपको मन चाहा फल देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका जाप करने से व्यक्ति की जीवन की दशा बदल सकती है।

गणेश के किन मंत्रों का जाप करें

ॐ गं गणपतये नमः

यह मंत्र सबसे सरल और प्रभावी मंत्रों में एक है। इस मंत्र का जाप करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। इसका जाप आर्थिक प्रगति व समृद्धि के लिए लाभदायक है।

किस मंत्र से बिना बाधा के पूरे होंगे काम

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

अर्थ- गणेश जी का ये मंत्र सबसे अधिक लोकप्रिय है। इस मंत्र का अर्थ ये है कि जिनकी सुंड घुमावदार है, जिनका शरीर विशाल है, जो करोड़ सूर्यों के समान तेजस्वी हैं, वही भगवान मेरे सभी काम बिना बाधा के पूरे करने की कृपा करें।

नौकरी के लिए करें कौन-से मंत्र का जाप

ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

अर्थ- यह मंत्र समाज में मान प्रतिष्ठा दिलाता है। अगर आप कई प्रयासों के बाद भी नौकरी सफल नहीं हो रहे तो आपको रोजाना इस मंत्र का जाप 108 बार करना है। इस उपाय को करने से व्यक्ति की नौकरी की समस्या तुंरत हल हो जाती है।

The post बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने के साथ ही इस मंत्रों का जाप करने से आपको विशेष फल होगा प्राप्त appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/55192