Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
मैनपुरी : आशिक मिजाजी पति की हरकतों से परेशान हुई पत्नी

मैनपुरी के  आवास विकास कालोनी निवासी एक महिला की मौत के मामले में पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि महिला पति की आशिक मिजाजी से परेशान थी। उसके अन्य महिलाओं से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले रात में पति कमरे में किसी महिला से बात कर रहा था। उसे पत्नी ने बात करते हुआ सुन लिया। इस बात पर विवाद हुआ तो पति ने फिर से उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेजा है। बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था शवकोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी संघमित्रा उर्फ सरिता का शव सोमवार की रात बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। उक्त घटना के बाद मृतका के पिता सम्मन सिंह की ओर से तहरीर दी गई। बताया कि दामाद संतोष कुमार ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की घिरोर शाखा में काम करता था। पुत्री को पता चला कि पति के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। इसका विरोध लेकिन पति हरकतों से बाज नहीं आया। वह महिलाओं का घर पर भी लाने लगा और तनख्वाह भी उन पर खर्च कर देता था। विरोध करने पर संघमित्रा की पिटाई करता था।

The post मैनपुरी : आशिक मिजाजी पति की हरकतों से परेशान हुई पत्नी appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=81079