Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 मई से नाइजीरिया की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाइजीरिया की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। वह 28 से 30 मई के लिए पश्चिम अफ्रीकी देश के नाईजीरीया के लिए रवाना होंगे। वह नाईजीरीया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए जाएंगे। राजनाथ सिंह 29 मई को अबुजा के ईगल स्क्वायर में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। वह 28 मई को उनके द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान निवर्तमान नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से भी मुलाकात करेंगे।

नाइजीरिया जाने वाले पहले रक्षा मंत्री बनेंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्रालय के अहमद टीनुबु ने एक आधिकारिक बयान में उनकी यात्रा के बारे में घोषणा की। यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। पश्चिम अफ्रीकी देश की रक्षा मंत्री की यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत बंधन को तैयार करेगी। भारत और नाइजीरिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को ध्यान में रखते हुए, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण रक्षा पीएसयू के शीर्ष नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ होंगे।

नाइजीरियाई उद्योग और सशस्त्र बलों के साथ बैठक करेंगे सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यात्रा की जानकारी के लिए प्रेस रिलीज जारी की गई। इसमें कहा गया कि राजनाथ सिंह उपकरण और प्लेटफार्म की पहचान करने के लिए नाइजीरियाई उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के माध्यम से भारतीय रक्षा उद्योग देश की आवश्यकताओं का समर्थन कर सकता है। नाइजीरिया भारतीय समुदाय के अनुमानित 50,000 सदस्यों का घर है। यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री अबुजा में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगें।

कौन हैं  बोला अहमद टीनूबू ?

नाइजीरिया के बोला अहमद टीनूबू को तीन मार्च को नाइजीरिया का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। वहां के निवर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी दो कार्यकाल पूरा करने के बाद पद छोड़ देंगे। बुहारी की जगह ही टीनूबू को नया राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में अपने प्रतिद्वंद्वी अतीकू अबुबकर को हराया था। टीनूबू सोमवार को  राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। 

The post रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 मई से नाइजीरिया की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/54940