Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
लटकाना, भटकाना ,अटकाना , झटकाना यह कांग्रेस की रीति नीति है-जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस का नाम ही छलावा है। उनका एक-एक नेता लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की नीति है। कांग्रेस छलावे के लिए ही बनी है। वो लोगों को भटकाने के लिए बने हैं। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता सागर साहू की हत्या को लेकर कहा कि, जब से कांग्रेस की सरकार आई है, यहां नक्सली हमले बढ़ गए हैं। जब रमन सिंह की सरकार थी तो सुख-चैन था। कल तक मन बहुत उत्साहित था, जो कल रात घटना हुई, उससे मन बहुत द्रवित है। जेपी नड्डा शनिवार को जगदलपुर में सभा को संबोधित कर रहे थे। 

रायपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद किया। बस्तर के जगदलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भूपेश बघेल को आराम दो और भाजपा को काम दो। मोदी जी छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहते हैं, लेकिन भूपेश बघेल और कांग्रेस उसमें रोड़ा बन रही है। लालबाग मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर आने का मौका मिला। कल तक मन में बहुत उमंग थी कि आप सब के दर्शन होंगे, लेकिन शुक्रवार की रात को जो घटना घटी उसने दिल को दहला दिया।

जगदलपुर दौरे की शुरुआत जेपी नड्डा ने मां दंतेश्वरी के दर्शन से की। छत्तीसगढ़ की जनता को नमन करते हुए नड्डा ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का बलिदान दिवस है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, सबका हित हो, सब सुखी रहें, इस मंत्र को लेकर एक दृष्टि दी थी, दिशा दी थी। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद होनी चाहिए। उसको ताकत देनी चाहिए। उन्होंने अंत्योदय का सिद्धांत दिया। मुझे खुशी है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसी मंत्र को लेकर चल रहे हैं। उनका नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। जब हम दीन दयाल उपाध्याय जी को याद करते हैं तो हम कह सकते हैं कि उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस समय थे।

कार्यकर्ता की हत्या पर जताया शोक
जेपी नड्डा ने कहा सागर साहू के हत्या कि खबर से मुझे बहुत दुख हुआ। 6 फरवरी को बीजापुर के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की हत्या पीड़ा देने वाली है। इसी तरीके से हमारे बुधराम करटाम की संदिग्ध हालत में लाश मिली। यह घटनाए बहुत से प्रश्न खड़े कर रही हैं। मैं सवाल खड़ा करना चाहता हूं कि क्या यह सच्चाई नहीं है कि भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। जब रमन सिंह की सरकार थी तो लोगों को जीने का हक था। लॉ एंड ऑर्डर था। शांति थी। सब लोगों के लिए काम हो रहा था। सभी वर्ग के विकास, सभी क्षेत्रों के विकास की दृष्टि से काम हो रहे थे।

भूपेश बघेल सरकार में बढ़े नक्सली हमले
लालबाग मैदान में हो रही जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि, क्या ये सच्चाई नहीं है, कि जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है, नक्सली हमले बढ़े हैं। यह इनके प्रशासन के बारे में दर्शाता है। जब डॉ. रमन सिंह की सरकार थी तो सुख, शांति, चैन और अमन था। सब लोगों के लिए काम हो रहा था। उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि बघेल को आराम दो और भारतीय जनता पार्टी को काम दीजिए। कहा कि, मैं डॉक्टर रमन के माध्यम से यह बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का नाम ही छलावा है। कांग्रेस का कोई नेता यह करे तो अचरज की बात ही नहीं है। 

कांग्रेस का दूसरा नाम छलावा
उन्होंने कहा कांग्रेस का दूसरा नाम ही छलावा है। लटकाना, भटकाना ,अटकाना , झटकाना यह कांग्रेस की रीति नीति है। इसलिए कांग्रेस का कोई नेता यह करे तो अचरज की कोई बात ही नहीं है। वे इसीलिए बने हैं। हम विकास के लिए बने हैं। वह विकास को रोकने के लिए बने हैं। हम विकास को आगे बढ़ाने के लिए बने हैं। वे लोगों को भड़काने के लिए बने हैं। कांग्रेस का लक्ष्य फूट डालो और राज करो है। हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ तब छत्तीसगढ़ बना, जब भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे प्रधानमंत्री बने। स्वर्गीय राजीव गांधी और उनके परिवार के लोग पिकनिक मनाने बस्तर आते थे यह उनके घूमने फिरने आनंद लेने की जगह थी। कोई सुध नहीं लेता था। दूरदराज कटा इलाका था। जब रमन सिंह की सरकार आई, तब बस्तर का विकास हुआ। छत्तीसगढ़ का विकास हुआ।

उनका लक्ष्य है, फूट डालो और राजनीति करो
नड्डा ने कहा कि, हम विकास के लिए बने हैं, वह विकास को अवरुद्ध करने के लिए बने हैं। हम लोगों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए बने हैं, वह लोगों को भटकाने के लिए बढ़े हैं। उनका लक्ष्य है कि फूट-डालो और राजनीति करो। इसमें कोई अचरज की बात नहीं है। हम गर्व और गौरव से कह सकते हैं कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने तब छत्तीसगढ़ बना। उन्होंने जो कहा था, वह किया। मुझे याद है, जब स्वर्गीय राजीव गांधी और उनका परिवार यहां पिकनिक मनाने आते थे। जब वहां गर्मी ज्यादा हो गई, तो यहां का आनंद लेने आ जाते। कभी यहां के दूर-दराज के इलाकों की सुध नहीं ली। 

आदिवासियों को वन अधिकार दिया
आप सबको मालूम है कि चावल एक रुपये में दिया गया और 48 लाख परिवारों को चावल बांटा गया। वन अधिकार, जमीन पर अधिकार अगर आदिवासियों का दिया तो रमन सिंह ने दिया। तीन लाख 35 हजार वन अधिकार पत्र बांटे गए। भाजपा सरकार में दंतेवाड़ा में प्रयास स्कूल खोला गया। छात्रावासी स्कूल खोला गया, जिसमें बच्चे-बच्चियों को पढ़ने के लिए व्यवस्था की गई है। आदिवासियों भाइयों की पढ़ाई के लिए विशेष स्कूल खोले गए। दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी खोली गई। इसमें 13 विभिन्न संस्थान खुले, उसमें एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी खुला। गौरव से कह सकता हूं कि जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज खोला

मोदी राज में दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बना भारत
नड्डा ने कहा कि, आदिवासी भाइयों से निवेदन करूंगा कि वो मोदी जी का भाषण सुनें। उनके राज्य में भारत कहां चल पड़ा है। एक आदिवासी महिला प्रथम नागरिक होकर 140 करोड़ के देश का मार्गदर्शन कर रही हैं। मोदी सरकार में आठ ट्राइबल मंत्री हैं, तीन गर्वनर हैं। जब अमेरिका का ग्रोथ रेट, फ्रांस, जर्मनी, यूरोप का विकास रुक गया है, उस समय मोदी जी ने कोरोना से लड़ाई लड़ी। भारत आज 6.1 प्रतिशत से ग्रोथ रेट बनाकर चल रहा है। जिस ब्रिटेन ने हमपर 200 साल राज्य किया। मोदी के राज्य में अंग्रेजों को पछाड़कर पांचवें नंबर की अर्थव्यवथा बन गई है। दवाई बनाने में भारत दुनिया की फार्मेसी बन गया है। 

मुझे खुशी है कि एम्स रायपुर में स्थापित हुआ और कोरोना काल में सबका इलाज हुआ। उजाले का महत्व तभी समझ में आएगा, जब तुम्हें अंधेरा याद आएगा। अंधेरा याद नहीं है तो उजाले का महत्व समझ में नहीं आएगा। मैं सालों तक छत्तीसगढ़ का प्रभारी रहा हूं। मैं जब भी आया करता था तो पता चलता था कि 6 बजे बिजली आएगी 8 बजे चली जाएगी। लेकिन डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने छत्तीसगढ़ को पावर स्टेट बनाया। हम छाती ठोक कर कह सकते हैं कि हमारे राज में पावर कट होना बंद हो गया। मैं कहना चाहता हूं कि भूपेश का पावर कट कर दो। हम प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। जब भाजपा सरकार में आई तो छत्तीसगढ़ का बजट 7000 करोड था जब रमन सिंह ने सरकार छोड़ी तब 83,179 करोड़ बजट था। 1 रुपये किलो में चावल दिया गया।

मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर में जगदलपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। फिर भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए। सभा में पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ता दिवंगत सागर साहू, बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम को मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। सागर साहू की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The post लटकाना, भटकाना ,अटकाना , झटकाना यह कांग्रेस की रीति नीति है-<strong>जेपी नड्डा</strong> appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=71113