Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
 उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या की झलक दिखाई दी, इस झांकी में राम सीता का रथ भी दिखाया गया..

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया। यह दूसरा मौका है जब उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या की झलक दिखाई दी। इस झांकी में राम सीता का रथ भी दिखाई दिया।

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्यपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी निकली तो लोगों की निगाहें टिकी रह गईं। इस बार की झांकी में योध्‍या दीपोत्‍सव को भव्य रुप से दर्शाया गया था। झांकी के अगले हिस्से में वशिष्ठ ऋषि की एक बड़ी प्रतिमा रखी गई थी। रथ पर भगवान राम और मां सीता के साथ लक्ष्मण नजर आए।

वहीं उनके आगे एक दिये को रखा गया था जो अज्ञानता के अंधकार को खत्म कर ज्ञान के प्रकाश को दर्शा रहा था। यह दूसरा मौका था उत्तर प्रदेश की झांकी थीम में अयोध्या को जगह दी गई थी। बताते चलें कि परेड में यूपी की झांकी अंतिम दौरे में दिखाई दी।

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 6 साल पहले दीपोत्सव पर्व का आयोजन शुरू हुआ था। साल दर साल इसकी जगमगाहट बढ़ती चली गई और अब इसे देखने के लिए विदेशों से सैलानी आने लगे हैं। साल 2031 तक हर साल अयोध्या में 6.8 करोड़ पर्यटकों के आने का अनुमान है। साल 2022 में दीपोत्सव में रिकार्ड 15.76 लाख दीये जलाए गए थे, जिसके बाद गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ था

The post  उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या की झलक दिखाई दी, इस झांकी में राम सीता का रथ भी दिखाया गया.. appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/46868