Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
घुघरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवहार बम्हनी में डायरिया फैल गया, 3 दिन में 2 बैगा महिलाओं की मौत

मंडला
घुघरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवहार बम्हनी में डायरिया फैल गया है। यहां 3 दिनों के अंदर 2 बैगा महिलाओं की मौत हो गई है और करीब डेढ़ दर्जन लोग उल्टी दस्त से पीड़ित बताए गए हैं। पीड़ितों को शनिवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। प्रशासन को डायरिया फैलने की जानकारी लगते ही मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भेजा गया व अमला पहुंच कर वहां पीड़ितों को रात में ही उपचार दिया है। अधिक स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल ले जाकर पीड़ितों को भर्ती कराया गया है।

सरपंच ने विधायक को दी जानकारी
बताया गया है कि सूचना देवहार बम्हनी के सरपंच ने क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा को दी, जिन्होंने तत्काल CMHP केसी सरोते को जानकारी दी। देवहार बम्हनी में डायरिया किस वजह से फैला है। अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पीएचई के अधिकारी भी मौके पर गए हैं। इसका पता लगाया जा रहा है। वैसे इस मौसम में दूषित पानी से डायरिया फैलने का खतरा अधिक रहता है।

कुछ साल पहले भी हुई थी मौतें
कई वर्षों पहले मानसून के मौसम में घुघरी के ही केंदूटोला में कई ग्रामीणों की जाने दूषित पानी पीने की वजह से चली गई थी। घुघरी तहसील क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य इलाका है। यहां दूर दराज क्षेत्रों में पहाड़ी इलाकों में ग्रामीण बसते हैं। जिन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता और पीड़ितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौत के आंकड़े भी बढ़ जाते हैं।

The post घुघरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवहार बम्हनी में डायरिया फैल गया, 3 दिन में 2 बैगा महिलाओं की मौत appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=154891&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=diarrhea-spread-in-devhar-bamhani-gram-panchayat-under-ghughri-tehsil-2-baiga-women-died-in-3-days