Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- 8 मार्च से महिला सम्मान राशि के लिए होंगे रजिस्ट्रेशन

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। आठ मार्च से महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।

महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सम्मान राशि देने का काम भाजपा जल्द शुरू करेगी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जाएगा। आठ मार्च से महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। जब तक 2500 रुपये का रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे तब तक यह राशि देना मुश्किल है।

भाजपा सरकार चुनाव के दौरान किये गए अपने वादे को निभाने के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा ने चुनाव से पहले महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था और कहा था कि महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देगी। इस वादे को निभाने के लिए महिला सम्मान योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख का का ऐलान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने किया है।

इस स्कीम की शुरुआत महिला दिवस से हो सकती है। इस योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कर सकती है। जो महिला सरकारी नौकरी करती हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल करने वाली महिला को भी यह राशि नहीं दी जाएगी।

जो महिलाएं पहले से ही पेंशन का लाभ ले रही हैं वे भी इस योजना से वंचित रहेंगी। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जाएगी। उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कहा है कि महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है।

The post दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- 8 मार्च से महिला सम्मान राशि के लिए होंगे रजिस्ट्रेशन appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/125361