Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
राजनांदगांव : ज्ञानी व्यक्ति भेद नहीं करता- शास्त्री श्री ईश्वर चंद जी व्यास

सुबह आठ से नौ बजे तक कथा फिर पूर्णाहूति,दोपहर 12:30 बजे से महाप्रसादी 

राजनांदगांव । गायत्री शक्तिपीठ में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के सप्तम दिवस व्यास पीठ से शास्त्री ईश्वर चंद जी ने कहा कि भगवान ने हमें मानव जन्म इसलिए दिया है कि हम ज्ञान प्राप्त कर सके फिर मोक्ष प्राप्त कर सकें l ज्ञानी व्यक्ति कभी भेद नहीं करता।कल रविवार को सुबह आठ से नौ बजे तक कथा होगी।

              शास्त्री श्री ईश्वर चंद जी व्यास ने आज कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मां जगदंबा कहती है कि मैं भक्ति युक्त ज्ञान से मिलती हूं। कर्म से धर्म प्राप्त होता है और धर्म से भक्ति प्राप्त होती है। भक्ति से ही ज्ञान प्राप्त होता है । ज्ञान प्राप्त होने से हमारा मार्ग मोक्ष की ओर प्रशस्त होता है। हर व्यक्ति को वेदों का अनुसरण करना चाहिए। शास्त्री जी ने कहा कि मां जगदंबा कहती है कि भावपूर्ण भक्ति से ही मैं प्रसन्न होती हूं, उन्होंने कहा कि मां जगदंबा की भक्ति, भाव पूर्ण होनी चाहिए तभी माता प्रसन्न होगी।

      शास्त्री जी ने फरमाया कि भारत मातृ प्रधान धर्म देश है। भारत को छोड़कर अन्य देश स्त्री प्रधान भोग देश हैं। भारत वह पुण्य देश है जहां माता की अर्थात नारी शक्ति की पूजा की जाती है। प्रकृति अर्थात सर्वोत्कृष्ट देव। उन्होंने कहा कि प्रथम सृष्टि के रूप में जिसकी उत्पत्ति हुई है वह है प्रकृति। उन्होंने कहा कि चारों वेदों की, चारों वर्णों की मां है गायत्री। मां सावित्री ,मां गायत्री की पूजा से आत्म शुद्धि होती है इसलिए मां गायत्री की उपासना करनी चाहिए। बाल बच्चे वाले परिवार को  षष्ठी पूजा साल में एक बार अवश्य करनी चाहिए। आज कथा समाप्ति पश्चात पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा दैनिक दावा के संपादक सूरज बुद्धदेव ने शास्त्री जी के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

      माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष पवन डागा ने बताया कि कथा के अष्टम दिवस रविवार छह अप्रैल को शास्त्री श्री ईश्वर चंद जी व्यास द्वारा सुबह आठ से नौ बजे तक कथा सुनाई जाएगी तथा पूर्वान्ह दस बजे पूर्णाहूति माहेश्वरी भवन रामाधीन मार्ग में होगी तथा दोपहर 12:30 से गायत्री शक्तिपीठ में महाप्रसादी होगी ।

The post राजनांदगांव : ज्ञानी व्यक्ति भेद नहीं करता- शास्त्री श्री ईश्वर चंद जी व्यास appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=212644