Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
राजनांदगांव : दीवाली से पहले न्याय योजना की किस्त, प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता : कुलबीर

० कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस मुखिया ने अपने नागरिकों की चिंता की, उत्साह से मनेगा पर्व
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त दीवाली से पहले जारी करने की घोषणा की है। सीएम बघेल के इस घोषणा को शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने प्रदेश के मुखिया की संवदेनशीलता बताई है।
अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि हर त्योहार में घर के मुखिया को अपने परिवार की सुविधा और व्यवस्था की चिंता रहती है। बिल्कुल इसी तरह की चिंता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिखाई है। प्रदेश के किसान दीवाली का पर्व अपने परिवार के साथ उत्साह से मना सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीवाली से पहले न्याय योजना की किस्त देने की तैयारी कर ली है। 15 अक्टूबर केा किसानों के खातों में तीसरी किस्त पहुंच जाएगी। इससे किसान अपने त्योहारी जरुरतों केा पूरा कर सकेंगे। एक संवेदनशील मुखिया ही परिवार का इतना ध्यान रख सकता है। यही हमारे मुख्यमंत्री ने किया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से किसानों की चिंता भी दूर हो गई है। अब किसान परिवार खुशी खुशी दीवाली का पर्व मनाएंगे। दीवाली से पहले किसानों के खातों में राजीव गांधी न्याय योजना की किस्त भेजे जाने की घोषणा पर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। श्री छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर वर्ग का हर वक्त ख्याल रख रही है। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने प्रदेश में खुशहाली बिखेर दी है।

The post राजनांदगांव : दीवाली से पहले न्याय योजना की किस्त, प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता : कुलबीर appeared first on कडुवाघुंट.

https://www.kadwaghut.com/?p=58057