Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
लोहारा राजनांदगांव मार्ग की घटना- मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 20 मजदूर घायल, राजनांदगांव रेफर

बालोद – मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग 20 मजदूरों को चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। घटना में एक महिला की हाथों की उंगलियां तक कटकर अलग हो गई। घटना देवरी थाना क्षेत्र की है। हादसे में 4 गंभीर घायल महिलाओं को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है।

यह घटना डौंडीलोहारा राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर हुई। जहां संबलपुर खैरी डीह के बीच पिकअप वाहन पलट गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला मजदूर सवार थे, सभी मजदूर ग्राम खेड़ी से खेतों की निराई करने ग्राम नाहदा जा रहे थे। दुर्घटना घटते ही लोहारा थाना प्रभारी पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग के दो आपातकालीन सेवा के वाहन मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में जारी है।

दो अस्पतालों में घायल महिलाओं का इलाज जारी है। देवरी और लोहारा में महिलाएं भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कई महिलाओं को गंभीर चोटे आई हैं स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हर सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया जाएगा। आपातकालीन वाहन के साथ-साथ पुलिस के वाहन में भी महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने भी पूरी दुर्घटना की वस्तु स्थिति को संभालने में मदद की। एक महिला की उंगली कट गई। कई महिलाओं के हाथ व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। महिलाओं का बुरा हाल है घटना हुई तो घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

The post लोहारा राजनांदगांव मार्ग की घटना- मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 20 मजदूर घायल, राजनांदगांव रेफर appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=79172