Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
शिवराज सरकार फिर लेगी कर्ज: 24 साल के लिए 1 हजार करोड़ रुपए लेगी लोन, 2 महीने के अंदर 24 हजार करोड़ कर्ज ले चुकी है मप्र सरकार

शब्बीर अहमद, भोपाल। शिवराज सरकार एक बार फिर 1 हजार करोड़ रुपए लोन लेने जा रही है। ये कर्ज 24 साल के लिए बांड गिरवी कर सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से ले रही है। 29 मार्च को सरकार के खाते में पैसे आ जाएंगे। बता दें कि मार्च महीने में तीसरी बार शिवराज सरकार कर्ज ले रही है।

Electricity Price Hike: बढ़ती महंगाई के बीच MP के लोगों को एक और झटका, बिजली की कीमतों में हुई इनती बढ़ोतरी

इस संबंध में वित्त विभाग ने अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। सरकार ने ये लोन लेने के पीछे आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने की वजह बताई है। इससे पहले लिए गए लोन में भी यही बात कही गई थी। ये लोन की राशि सरकार को 29 मार्च 2047 तक चुकाना होगा।

29 मार्च को सरकार के खाते में आएंगे पैसे

24 साल के लिए बांड गिरवी कर सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से ये लोन ले रही है। 29 मार्च को सरकार के खाते में पैसे आ जाएंगे और सरकार को 29 मार्च 2047 तक ये लोन चुकाना होगा। सरकार 2 महीने के अंदर 24 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है।

कर्ज पर कर्ज ले रही शिवराज सरकार: 11 दिन में तीसरी बार 3 हजार करोड़ का कर्ज लेगी मप्र सरकार, अब तक तीन लाख करोड़ से ज्यादा का ले चुकी है लोन

पहले लिए गए कर्ज

  • 31 जनवरी को सरकार ने 2 हजार करोड़ कर्ज लिया था।
  • 4 फरवरी को 3 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था।
  • 14 फरवरी को भी 3 हजार करोड़ का कर्ज लिया था।
  • 28 फरवरी को तीन हजार करोड़ कर्ज लिया था।
  • 6 मार्च को भी तीन हजार करोड़ रुपए कर्ज था।
  • 23 मार्च को भी चार हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था

चुनावी साल मे फिर कर्जा लेगी शिवराज सरकार: 4 हजार करोड़ का लेगी ऋण, 2 महीने के अंदर 23 हजार करोड़ का ले चुकी है लोन

सेंट्रल जेल के कैदी की मौत: हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

The post शिवराज सरकार फिर लेगी कर्ज: 24 साल के लिए 1 हजार करोड़ रुपए लेगी लोन, 2 महीने के अंदर 24 हजार करोड़ कर्ज ले चुकी है मप्र सरकार appeared first on Lalluram Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar – Lalluram.com.

https://lalluram.com/mp-bhopal-shivraj-government-will-again-take-loan/