Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
पेट्रोल पंप के पास खंडहर में मिला महिला का कंकाल

रायपुर।  तेलीबांधा स्थित मिनोचा पेट्रोल पंप के पास एक खंडहर मकान में अज्ञात महिला का कंकाल मिला। महिला का कंकाल मिलने से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। तेलीबांधा थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन ने बताया शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आ पाएगा। वहीं कंकाल की पहचान के लिए डीएन के लिए भी भेजा जा सकता है। अज्ञात महिला का कंकाल डेढ़ से दो महीना पुराना लग रहा है। अभी कुछ कहना संभव नहीं है। शुरुआती जांच में केवल महिला का कंकाल है यह स्पष्ट हो सका है। इसके ऊपर कपड़ा ढंका हुआ है।

आस-पास के थानों से मांगी गई जानकारी :

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी थाने में दो से तीन महीने में गुम इंसानों की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। वहीं आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि वह महिला आखिरी बार वहां आस-पास कब और किसके साथ देखी गई थी।

 जिस मकान में महिला का कंकाल मिला है वह पूरी तरह से खंडहर है। वर्षों से वहां कोई नहीं रहता। आस-पास से जब लोग गुजरे तो उन्हें बदबू आई। पास जाकर देखा तो वह कंकाल था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को सूचना दी। वहां से जरूरी सामान जब्त कर लिया गया है। फारेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

तेलीबांधा थाना प्रभार ने इस मामले को लेकर कहा कि खंडहर मकान में महिला का कंकाल मिला है। पहचान नहीं हो सकी है। पीएम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे थानों से गुम इंसान की जानकारी मांगी गई है।

The post पेट्रोल पंप के पास खंडहर में मिला महिला का कंकाल appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=71336