Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
देश की 22 भाषाएं संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल

नई दिल्ली 14 मार्च।भारत की कुल 22 भाषाओं को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि 26 जनवरी 50 को 14 भाषाओं को संविधान में शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी 04 को बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को भाषाओं की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। संबलपुरी-कोसली, गढ़वाली और कुमाऊँनी सहित 38 भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए समय-समय पर माँग की जाती रही है।

केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री ने कहा कि इनमें से कई भाषाएं कई राज्यों में बोली जाती हैं, इसलिए, उनका उपयोग राज्य की सीमाओं से प्रतिबंधित नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संविधान की आठवीं अनुसूची में किसी भी भाषा को शामिल करने के लिए कोई निश्चित मानदंड नहीं है।

The post देश की 22 भाषाएं संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/50386