Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
एमपी मॉर्निंग न्यूज: आज सिवनी और जबलपुर दौरे पर रहेंगे सीएम शिवराज, कांग्रेस का हारी हुई सीटों पर फोकस, दिग्विजय जाएंगे शुजालपुर, कमलनाथ का बुंदेलखंड दौरा

अमृतांशी जोशी, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chouhan) आज सिवनी (Seoni) और जबलपुर (Jabalpur) के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12:15 पर सिवनी पहुंचेंगे। जहां वे महिला सम्मेलन में शिरकत करेंगे। साथ ही आवासीय भूमि अधिकार पत्र का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे। इसके बाद सिवनी से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। जबलपुर में लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में करीब एक लाख बहने अलग अलग जिलों से शामिल हो सकती है। कई हितग्राहियों को राहत वितरण के साथ प्रवासियों को करोड़ों की सौग़ात मिलेगी। सीएम करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण भी करेंगे।

कांग्रेस का हारी हुई सीटों पर फोकस

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) हारी हुई सीटों और विधानसभा वार दौरे पर है। दिग्विजय आज शाजापुर (Shujalpur) जिले की शुजालपुर (Shajapur) विधानसभा जाएंगे। साथ ही आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा का दौरा करेंगे। जहां वे मंडल सेक्टर की बैठकों में शामिल होंगे। मंडल सेक्टर अध्यक्षों और बीएलए की बैठक में बूथ प्रबंधन पर चर्चा होगी। युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल किसान कांग्रेस और आईटी सेल सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की भी बैठक लेंगे। कांग्रेस ने नाराज़ कार्यकर्ताओं से सामंजस्य स्थापित करने की ज़िम्मेदारी दिग्विजय सिंह को दी है।

MP में मदरसे के रिव्यू पर सियासत: VD शर्मा ने कहा- अवैध हैं तो बुलडोजर चलेगा, संस्कृति बचाओ मंच ने किया स्वागत, कांग्रेस बोली- ध्रुवीकरण कर चुनाव जीतने का प्रयास, BJP संस्थानों की हो जांच

कमलनाथ का बीना दौरा

2023 बुलंदी के लिए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के बाद अब पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath) बुंदेलखंड का दौरा करेंगे। कांग्रेस बुंदेलखंड में राजनीतिक समीकरण बिठाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कमलनाथ आज सागर (Sagar) जिले के बीना (Bina) दौरे पर रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बीना में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही मंडलम, सेक्टर, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस प्रकोष्ठ और विभागों की भी मीटिंग लेंगे। बता दें कि कांग्रेस लंबे समय से बीना विधानसभा सीट हार रही है।

CM शिवराज का दिल्ली दौरा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, प्रदेश से जुड़ी रेल परियोजनाओं को लेकर की चर्चा

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

The post एमपी मॉर्निंग न्यूज: आज सिवनी और जबलपुर दौरे पर रहेंगे सीएम शिवराज, कांग्रेस का हारी हुई सीटों पर फोकस, दिग्विजय जाएंगे शुजालपुर, कमलनाथ का बुंदेलखंड दौरा appeared first on Lalluram Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar – Lalluram.com.

https://lalluram.com/mp-bhopal-cm-shivraj-seoni-and-jabalpur-digvijay-singh-shujalpur-and-kamal-nath-bina-tour/