Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
एकात्म पर्व: CM शिवराज बोले- आदि शंकराचार्य ने चारों दिशाओं में भारत को जोड़ने का काम किया, उनके कारण ही हमारी संस्कृति की पहचान बनी

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आचार्य शंकर ने पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण चारों दिशाओं में मठ स्थापित कर भारत को जोड़ने का कार्य किया। उनके कारण हमारी संस्कृति की पहचान बनी हुई है। उनका अद्वैत वेदांत दर्शन ही लोगों को सही दिशा दे रहा है। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

दरअसल, भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आदि शंकराचार्य के प्राकट्योत्सव को एकात्म पर्व के रूप में मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज ने की। वहीं मंत्री उषा ठाकुर विशिष्ट आतिथ्य के रुप में मौजूद रहीं। इस दौरान सीएम ने मंच में मौजूद संतों का स्वागत किया। सीएम ने स्वामिनी विमलानंद सरस्वती को अध्यात्म और संस्कृति में योगदान के लिए और डॉ. कांशीराम को उल्लेखनीय सांस्कृतिक योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

NSUI नेता रवि परमार समेत 10 पर FIR: स्वास्थ मंत्री के बंगले पर चिपकाए थे ‘डॉ. बिकाऊ लाल की तबादले की दुकान’ के पोस्टर

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे वेद और उपनिषदों को पढ़ने से एक ही बात ध्यान में आती है कि हम सभी में एक ही चेतना है। हम सब एक हैं। हजारों साल पहले हमारे ऋषि-मुनियों ने “वसुदैव कुटुम्बकम” का संदेश दिया। “जियो और जीने दो” का संदेश भारत ने दिया है। ओंकारेश्वर में एकात्मधाम बन रहा है। यहां से सारे विश्व को एकात्मता का संदेश मिलेगा। ओंकारेश्वर आचार्य शंकर की दीक्षा भूमि है। आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रदेश में एकात्म यात्रा निकली। अद्वैत वेदांत के संदेश को गांव-गांव ले जाने का कार्य किया जा रहा है।

MP BREAKING: तेज रफ्तार कार ने 3 पुलिसकर्मियों को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि परिव्राजक योजना में भारत और विश्व को बदलने के लिए संतों के मार्गदर्शन में हम सब उनके पीछे चलेंगे। संतों की उपस्थिति वातावरण बदल देगी। भारत माता फिर से विश्व गुरू के पद पर आसीन हो रही है। दुनिया को राह दिखाने का कार्य भारत करेगा। सचमुच में वह दिन आएगा, जब प्राणियों में सद्भाव होगा और विश्व का कल्याण होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां ऐसे लोग बैठे है जो अपने लिए नहीं जीते। विवेकानंद ने कहा था 100 उनके जैसे चाहिए आज यही यहां बैठे हैं। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल आज गुरुकुल बन गया है। सीएम ने कहा कि कुछ लोग सीएम की आलोचना भी करते हैं। सीएम ने कहा कि संतों को निकलना पड़ेगा। गांव में लोगों तक पहुंचना पड़ेगा। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आगे बढ़ना पड़ेगा।

मेयर ने बदला रानीताल चौक का नाम, गोंडवाना संरक्षण संघ ने कहा- उनके विरासत के साथ छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

The post एकात्म पर्व: CM शिवराज बोले- आदि शंकराचार्य ने चारों दिशाओं में भारत को जोड़ने का काम किया, उनके कारण ही हमारी संस्कृति की पहचान बनी appeared first on Lalluram Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar – Lalluram.com.

https://lalluram.com/mp-bhopal-prakatyotsav-of-adi-shankaracharya-was-celebrated-as-ekatm-parv/