Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
समान लिंग वालों के विवाह को कानूनी मान्यता देने का भारत के सामाजिक ढांचे पर विपरीत असर होगा…

समान लिंग वालों के विवाह को कानूनी मान्यता देने का भारत के सामाजिक ढांचे पर विपरीत असर होगा। इस तरह का विवाह मानव सभ्यता की प्राकृतिक व्यवस्था के विरुद्ध होगा। यह बात एक सामाजिक संस्था के सर्वे में सामने आई है। यह सर्वे सुप्रीम कोर्ट में समान लिंग के लोगों की विवाह की अनुमति की याचिका पर सुनवाई के दौरान हुआ है।

57,614 लोगों ने सर्वे में लिया भाग

पुणे की संस्था दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केंद्र के सर्वे में लोगों ने कहा है कि इस तरह के लोगों के साथ रहने को विवाह का नाम देने से अराजकता को बढ़ावा मिलेगा और समाज में अव्यवस्था फैल जाएगी। महिलाओं के बीच कार्य करने वाली संस्था ने देश भर में 13 भाषाएं बोलने वाले 57,614 लोगों के बीच यह सर्वे कराया है और समान लिंग वालों के विवाह के संबंध में उनके विचार जाने हैं। ये लोग समाज के हर तबके के और लगभग हर जाति और धर्म के हैं।

समाज पर पड़ेगा नकरात्मक असर

सर्वे में प्राप्त निष्कर्षों से पता चला है कि लोग मानते हैं कि इस तरह की शादी का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव महिलाओं, बच्चों और समाज पर पड़ेगा। सर्वे में 41 से 60 वर्ष के लोगों के वर्ग से सबसे ज्यादा 26,525 प्रतिक्रियाएं आई हैं। इनमें ज्यादातर लोग समान लिंग वाले स्त्री या पुरुष के बीच विवाह के विरोध में थे।

सामाजिक और प्राकृतिक व्यवस्था के विरुद्ध होगा इस तरह का विवाह

उनका मानना है कि इस तरह का विवाह सामाजिक और प्राकृतिक व्यवस्था के विरुद्ध होगा, जिसके भयंकर दुष्परिणाम होंगे। इससे कुछ दशकों बाद पूरा सामाजिक ढांचा ही चरमरा जाएगा। सर्वे में शामिल हुए 83.9 प्रतिशत लोगों ने समान लिंग वाले लोगों के बीच वैध वैवाहिक संबंध के विरुद्ध अपने विचार व्यक्त किए।

The post समान लिंग वालों के विवाह को कानूनी मान्यता देने का भारत के सामाजिक ढांचे पर विपरीत असर होगा… appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/53793