Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
English Language Day : क्या आप जानते हैं क्यों मनाया जाता है ये दिन ? कब हुई थी इसकी शुरुआत ?

English Language Day. हर साल 23 अप्रैल को अंग्रेजी भाषा दिवस (English Language Day) मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य भाषा की खोज करके बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाना है. इसके साथ ही ये दिन भाषा से जुड़े विकास, इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों की संभावनाओं को दर्शाता है. अंग्रेजी भाषा दिवस (English Language Day) प्रसिद्ध लेखक विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन (William Shakespeare Birthday) और मृत्यु की तारीख दोनों को चिह्नित करता है.

बता दें कि शेक्सपीयर को इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि भी कहा जाता है. उनकी रचनाओं में 39 नाटक, 154 सोननेट, 2 आख्यान या कविताएं शामिल है. उनके नाटकों का दुनिया की हर प्रमुख भाषा में अनुवाद किया गया है. शेक्सपियर का जन्म और और मृत्यु एक ही तारीख में हुई थी. उनका जन्म 23 अप्रैल, 1564 को हुआ था और उनकी मृत्यु 23 अप्रैल, 1616 को हुई थी.

23 अप्रैल का दिन संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 2010 में अंग्रेजी और बहुभाषावाद का जश्न मनाने के लिए स्थापित किया था. अंग्रेजी न केवल संयुक्त राष्ट्र की 6 आधिकारिक भाषाओं में से एक है, बल्कि आज की दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के लिए व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा भी है. अंग्रेजी दुनिया भर में 983 मिलियन से ज्यादा बोलने वालों के साथ दुनिया में सबसे लोकप्रिय बोली जाने वाली भाषा है.

The post English Language Day : क्या आप जानते हैं क्यों मनाया जाता है ये दिन ? कब हुई थी इसकी शुरुआत ? appeared first on Lalluram Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar – Lalluram.com.

https://lalluram.com/english-language-day-2023/