Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई ने उठाया पाखी पर हाथ…शो में होगा फुल ड्रामा

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड दिखाया जा चुका है कि पाखी वीनू को लेकर होटल में रुकी है। सई और विराट उसे खोजते हुए वहां पहुंच जाते हैं। पाखी ये देखकर घबरा जाती है और भागने की प्लानिंग करती है। अब दिखाया जाएगा कि विराट और सई होटल में पहुंच जाते हैं। सई पुलिस के साथ दरवाजा खुलवाती है। वहीं विराट ने होटल वालों को ऐसा करने से मना किया होता है। विराट पाखी के पास पहुंचकर उसे समझाता है। पाखी विराट को बताती है कि उसे कैसे पता चला कि वीनू किसका बेटा है। पाखी गन लेकर खुद को मारने की कोशिश करती है। उसके हाथ से गोली चल जाती है जिसे सुनकर सब चौंक जाते हैं।

शो में इस वक्त जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। सई पुलिस को लेकर होटल में पहुंचती है। वहीं विराट पाखी का रूम खोजकर उसका दरवाजा खुलवाता है। दरवाजा खुलने पर पाखी और विराट के बीच बहस होती है। विराट उससे पूछता है कि वीनू कहां है। पाखी उसे चले जाने को बोलती है और कहती है कि उसने वीनू को भगा दिया है। विराट बोलता है कि उसे पता है कि वीनू यहां है और वह किसी को अपना बेटा नहीं देगी। पाखी विराट से झगड़ती है कि विराट अपने बेटे को खुश नहीं देख पा रहा और उसे छीनना चाहता है। पाखी बोलती है कि उसने हमेशा उसे दुख दिया है। वह बोलती है कि सई और वो मिलकर उससे उसका बेटा छीनना चाहता है। पाखी झगड़ती है कि विराट ने उसे विराट का सच क्यों नहीं बताया।

पाखी बताती है कि उसे किसी ने गुमनाम लेटर दिया था। उसमें अडॉप्शन लेटर की कॉपी थी। इसके बाद पाखी ने आनंदी से बात की तो सच पता चल गया। विराट बताता है कि वह बताने की कोशिश करता रहा लेकिन हमेशा कोई गड़बड़ होती रही। वह बताता है कि सई को भी अपनेआप पता चला। विराट बोलता है कि वीनू सई का बेटा है। वह अपना बेटा लेकर रहेगी और वह ऐसा करती है तो गलत नहीं करेगी। पाखी यह सुनकर भड़क जाती है और बोलती है कि वीनू उसका बेटा है। वह झगड़ती है कि विराट हमेशा सई का पक्ष लेता है।

तब तक सई दरवाजा खटखटाने लगती है। विराट पाखी को बताता है कि उसके खिलाफ किडनैपिंग का केस लगा है। पर पाखी जिद पर अड़ी रहती है कि वह बच्चा नहीं ले जाने देगी। पाखी गुस्से में गन निकालती है और विराट को निशाना बनाती है। विराट यह देखकर दंग रह जाता है। इसके बाद वह खुद पर बंदूक तान लेती है। बोलती है कि वीनू को विराट उसकी लाश पर से ले जा सकता है। इसके बाद विराट पाखी से गन छीनने की कोशिश करता है और बंदूक चल जाती है। गोली की आवाज सुनकर हर कोई डर जाता है। हालांकि गोली किसी को नहीं लगती। विराट पाखी को समझाता है कि वीनू को कोई नहीं छीनेगा। सई आकर पाखी पर गुस्सा निकालती है और उस पर हाथ उठा देती है। विराट सई का हाथ पकड़ लेता है।

विराट सई को जमकर सुनाता है कि वह कैसे वीनू पर दावा कर रही है। आज तक वीनू के लिए उसने किया ही क्या है। पाखी ने बिना किसी लालच के उससे शादी की ताकि वह वीनू को गोद ले सके। विराट और सई के बीच जमकर बहस होती है। इसके बाद विराट पाखी को किडनैपिंग केस से बचाने के लिए पुलिस को बोल देता है कि पाखी यहां पार्टी के लिए आई थी। वह वीनू और पत्रलेखा को साथ लेकर घर चला जाता है। सई को धक्का लगता है और वह घर लौट आती है।

The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई ने उठाया पाखी पर हाथ…शो में होगा फुल ड्रामा appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/47598