Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
MP में जश्न ए आजादी: सीएम शिवराज भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण, बीजेपी-कांग्रेस कार्यालय में झंडावंदन, सांस्कृतिक संध्या आज, स्वतंत्रता दिवस पर वक्फ बोर्ड रोपेगा पौधा

शब्बीर अहमद, भोपाल। देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय समारोह होगा। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण करेंगे। सीएम सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद प्रदेश की जनता के नाम संदेश देंगे। इस दौरान सीएम कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल पचमढ़ी, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम नवगठित मऊगंज जिले में ध्वजारोहरण करेंगे। इसके अलावा मंत्री अलग-अलग जिलों में झंडा फहराएंगे।

पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को मिलेगा पदक

भोपाल के परेड में 18 टुकड़ियां शामिल होंगी। पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में शामिल होंगी। कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार अश्वारोही दल भी परेड में रहेगा। 15 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। स्वतंत्रता दिवस परेड की कमांडर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना की बेटी सोनाक्षी सक्सेना होंगी। मुख्यमंत्री 66 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे। 20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक और चार को वीरता पुलिस पदक मिलेगा।

15 अगस्त महाकाल आरती दर्शन: बाबा महाकाल को तिरंगा अर्पित कर श्रृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

बीजेपी कार्यालय में ध्वजारोहण

प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 8:30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता ध्वजारोहण समारोह में भाग लेंगे।

कांग्रेस दफ्तर में झंडावंदन

पीसीसी चीफ कमलनाथ कांग्रेस दफ्तर में ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 8:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम होगा। प्रदेशवासियों के लिए संदेश वचन भी किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पदाधिकारी झंडावंदन में शामिल होंगे।

राष्ट्रध्वज के प्रति लोगों की दीवानगी: हर घर तिरंगा की मुहिम से एमपी समेत देशभर में उत्साह, जानिए आखिर कैसे और कितने मापदंडों से गुजरने के बाद तैयार होता है झंडा

आज़ादी के महापर्व पर सांस्कृतिक संध्या आज

आज़ादी के महापर्व पर शाम 6.30 बजे रवींद्र भवन के सभागार में सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रख्यात गायक अन्नू कपूर और दल द्वारा देशभक्ति गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस पर वक्फ बोर्ड रोपेगा पौधा

स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड पौधा रोपण करेगा। कमेटियों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। प्रत्येक कमेटी 5-5 पौधे लगाएंगी। इसके साथ ही कमेटियों को फोटो भी बोर्ड को भेजनी होगी।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

https://lalluram.com/mp-cm-shivraj-will-hoist-the-flag-in-bhopal-flag-hoisting-in-bjp-congress-office-cultural-evening/