MP News : मध्य प्रदेश के विदिशा में एक कार पानी से भरे 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। बच्चों की उम्र 6 और 8 साल थी। वहीं, दो अन्य घायल हैं। एक बच्चा लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्यारसपुर के पास हैदरगढ़ का रहने वाला परिवार अमरपुर गांव में अपने खेत पर गया था। शाम करीब 7 बजे सभी लोग कार से लौट रहे थे। कार में दंपती, उनके तीन बच्चे और ड्राइवर सवार थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। परिवार के मुखिया और ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
The post MP में बड़ा हादसा : पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, दो बच्चों समेत 3 की दर्दनाक मौत appeared first on Clipper28.