Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Rajnandgaon: 105 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM भूपेश ने राहुल गांधी की सजा को लेकर रमन पर साधा निशाना

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियां प्रचार प्रसार के लिए मैदान में उतर गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा कार्यक्रम राजनांदगांव के छुरिया में आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और विभिन्न समाज के लोग सम्मिलित हुए। 

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को 105 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने कंवर समाज, किसानों और मराठा कलार समाज को भी भवन निर्माण व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए राशि प्रदान करने की घोषणा की। वहीं राहुल गांधी की सजा और सदस्यता मुद्दे को लेकर रमन सिंह पर निशाना साधा। कहा कि, वे भी पिछड़ी जाति का अपमान कर रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के छुरिया पहुंचे थे। राहुल गांधी की सजा और संसद सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, रमन सिंह मुझे छोटा आदमी कहते हैं। मुझे चूहा-बिल्ली संबोधित कर अपमानित करते हैं। मैं भी पिछड़ा वर्ग से आता हूं, तो क्या यह पिछड़ा वर्ग का अपमान नहीं है? क्या नीरव मोदी, ललित मोदी पिछड़े वर्ग से आते हैं? मुसलमान और पारसी भी मोदी लिखते हैं। सरनेम से किसी की जाति का पता नहीं चलता है। 

छुरिया हाईस्कूल मैदान में आयोजित कंवर महोत्सव और किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, लोगों में बहुत उत्साह है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाज के लोगों को भवन देने की घोषणा की गई थी, उन्हें आज सौगात दी गई है। कहा कि, किसान पहले साइकिल के शोरूम पर जाता था। अब धान खरीदी के चलते खूब ट्रैक्टर खरीद रहा है। ऐसा ही रहा तो अगले साल तक किसान कार खरीदना शुरू कर देगा। हम चाहते हैं कि वह संपन्न और खुशहाल रहे। 

मुख्यमंत्री ने परंपरागत छत्तीसगढ़ी स्वादिष्ट व्यंजन फरा तथा मिलेट्स व्यजंन रागी के हलवा का लिया स्वाद
–  मुख्यमंत्री ने स्टॉल का किया अवलोकन, समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे व्यंजनों की प्रशंसा की
– पंचायत कैफे में परंपरागत छत्तीसगढ़ी एवं मिलेट्स व्यजंनों को मिलेगा बढ़ावा
राजनांदगांव 26 मार्च 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विकासखंड मुख्यालय छुरिया के जनपद पंचायत कार्यालय के पास पंचायत कैफे का शुभारंभ किया। उन्होंने पंचायत कैफे का शुभारंभ कर इस अनूठी सौगात को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परंपरागत छत्तीसगढ़ी स्वादिष्ट व्यंजन फरा तथा मिलेट्स व्यजंन रागी के हलवा का स्वाद लिया। उन्होंने स्टॉल का अवलोकन किया तथा बिहान महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे व्यंजनों की प्रशंसा की। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार ने मुख्यमंंत्री को जिले में चलाए जा रहे पंचायत कैफे के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री को जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार एवं उनकी टीम ने सम्मान के तौर पर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा, एसडीएम डोंगरगांव श्री सुनील नायक, उपसंचालक पंचायत श्री देवेन्द्र कौशिक, जनपद पंचायत छुरिया सीईओ श्री एसके ओझा सहित जिला व जनपद स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार क निर्देशन में पंचायत कैफे के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बिहान स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने परंपरागत छत्तीसगढ़ी एवं मिलेट्स व्यजंनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत छुरिया के परिसर में पंचायत कैफे की स्थापना की गई है। ताकि आम जनता को किफायती दर पर पौष्टिक फास्टफूड उपलब्ध हो सके।

इसके पहले डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में पंचायत कैफे संचालित है। इसके बाद छुरिया विकासखण्ड में पंचायत कैफे में 5 महिला स्वसहायता समूह पदम तुलसी स्वसहायता समूह बम्हनीचारभाठा, भवानी स्वसहायता समूह, शिकारीमहाका, मां शक्ति स्वसहायता समूह तेन्दूटोला, जय मां संतोषी स्वसहायता समूह कुमर्राछुरिया, जय गुरूदेव स्वसहायता समूह जंगलपुर द्वारा 2 लाख 50 हजार रूपए की राशि से बैंक लिंकेज से प्राप्त वित्तीय सहायता के तहत आजीविका हेतु पंचायत कैफे का शुभारंभ किया गया है। पंचायत कैफे में छत्तीसगढ़ी परपंरागत व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, अनरसा, मिलेट व्यंजन, इडली, दोसा एवं अन्य फास्टफूड व्यंजन हमेशा उपलब्ध रहेगा। पंचायत कैफे के माध्यम से समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

The post Rajnandgaon: 105 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM भूपेश ने राहुल गांधी की सजा को लेकर रमन पर साधा निशाना appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=80292