Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
UP के गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से भरभराकर ढहया मकान, महिलाओं-बच्चे सहित 3 लोगों की हुई मौत..  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने की वजह से एक मकान भरभराकर ढह गया। इस मकान के मलबे में कई लोग दब गए, जिसके बाद बचाव अभियान चलाकर इन्हें बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है। मृतकों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। मलबे में दबे 5 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। घटना बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास की है।

बता दें कि दो दिन पहले ही 3 अक्टूबर की देर रात लखनऊ में सिलेंडर फटने की वजह से एक युवक की जान चली गई थी। देर रात हुई इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। लखनऊ से सटे बरगदी गांव में रात के समय अचानक तेज ब्लास्ट हुआ था। धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग भयभीत हो गए थे। ग्रामीणों ने तेज धमाके की सूचना फोन करके पुलिस को दी थी। पुलिसकर्मी जब उस स्थान पर पहुंचे, जहां तेज धमाके की आवाज सुनी गई थी, तो वहां सात लोग गंभीर जख्मी पड़े थे। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए फ़ौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टर्स ने 30 वर्षीय जुबैर को मृत घोषित कर दिया था।

बता दें कि, गत वर्ष दिसंबर 2021 में ऐसा एक हादसा बिहार के बांका में भी हुआ था। यहां गैस सिलेंडर फटने से पांच मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। सभी बच्चे एक ही परिवार के थे। सिलेंडर में ब्लास्ट, खाना पकाने के दौरान हुआ था। उस वक़्त मौके पर बच्चे खेल रहे थे, जिस कारण सभी बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

https://www.cgnews.in/up-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%97%E0%A5%88%E0%A4%B8-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87/