Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Vastu Tips : पानी में तिल डालकर लगाएं पोछा, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर …

ज्योतिष शास्त्र में तिल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। तिल का उपयोग पूजा-पाठ में विशेष रूप से किया जाता है। भगवान विष्णु को तिल अत्यंत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाता है, तो व्यक्ति को तिल से संबंधित कई ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में शास्त्र में पानी में तिल डालकर पोछा लगाने का क्या महत्व है। इसके बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय.

तिल के पानी से पोछा लगाने के फायदे

ज्योतिष की दृष्टि से देखें, तो तिल के पानी से पोछा लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो सकता है और परिवार में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। इसके अलावा अगर घर कोई व्यक्ति अधिक बीमार रहता है, तो उसके स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है। तिल को भगवान गणेश और शनिदेव का प्रिय माना जाता है। माना जाता है कि तिल में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता होती है। इसलिए, तिल डालकर पोछा लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। इसके अलावा अगर आपकी कुंडली में ग्रह दोष है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। ऐसा माना जाता है कि तिल तिल डालकर पोछा लगाने से पापों का नाश होता है और पुण्य प्राप्त होता है।

तिल का शनिदेव से संबंध

ज्योतिषाचार्य के अनुसार तिल का संबंध शनिदेव से है। इसलिए शनिवार के दिन तिल को पानी में डालकर उसका पोछा लगाना चाहिए। इससे शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। इसके अलावा आपके सभी काम भी बनने लग जाएंगे।

तिल से दूर होगी सभी बीमारियां

तिल स्वास्थ्य के लिहाज से भी शुभ माना जाता है। इसलिए हफ्ते में एक शनि शनिवार को तिल के पानी से पोछा लगाने व्यक्ति के स्वास्थ्य होगा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो सकता है। इसलिए तिल के पानी से पोछा लगाएं।

तिल से वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा

कई बार व्यक्ति चीजें गलत जगह रख देता है। जिससे उसे वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। इसलिए तिल के पानी से पोछा लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।शनिवार के दिन तिल के पानी से पोछा लगाएं। इससे लाभ हो सकता है।

https://lalluram.com/vastu-tips-mop-with-sesame-seeds-in-water-negative-energy-will-go-away/