Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
देश के कई राज्यों में बढ़ेगा पारा, पढ़े पूरी ख़बर

देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विभाग के मुताबिक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में 8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली के तापमान मेंं हो सकता है इजाफा

दिल्ली  में तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में इजाफा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में मार्च में ही मई जैसी गर्मी

उत्तर प्रदेश में मई जैसी गर्मी मार्च में ही पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस बार फरवरी में पिछले कई साल की तुलना में अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ तापमान बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने कई जगहों पर लू की संभावना व्यक्त की है और लोगों से धूप में अनावश्यक घर से बाहर निकलने को मना किया है।

मौसम विभाग ने बारिश-ओलावृष्टि की जताई संभावना

मौसम विभाग ने होली के पहले नोएडा और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। होली आठ मार्च को है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 35 डिग्री तक रिकार्ड किया गया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

The post देश के कई राज्यों में बढ़ेगा पारा, पढ़े पूरी ख़बर appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/49902