Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
मां सिद्धिदात्री की कृपा दृष्टि पाने के लिए महानवमी के दिन ये उपाय जरूर करें…

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-उपासना की जाती है। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन कन्या पूजन का भी विधान है। इसमें कन्या पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जगत का कल्याण करने वाली आदिशक्ति और जगत जननी मां सिद्धिदात्री की भक्ति आराधना करने से जातक के जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है। अगर आप भी मां सिद्धिदात्री की कृपा दृष्टि पाना चाहते हैं, तो महानवमी के दिन ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से जीवन में व्याप्त समस्त प्रकार की परेशानियों का अंत होता है। आइए, उपाय जानते हैं-

-अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो महानवमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं। साथ ही दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें। इससे मां दुर्गा की कृपा साधक पर अवश्य बरसती है।

-अगर आप घर में सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो महानवमी के दिन माता रानी को शंख और कौड़ी भेंट करें। एक चीज का ध्यान रखें कि कौड़ी पीले रंग की होनी चाहिए। माता रानी को शंख भेंट करने से मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है।

अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हेतु महानवमी के दिन माता रानी को श्रृंगार का समान भेंट करें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और साधक को सौभाग्य का वरदान देती हैं।

-अगर आपकी आर्थिक स्थति कमजोर है, तो धन प्राप्ति के लिए महानवमी के दिन कमरे की उत्तर दिशा में 9 दीपक जलाएं। दीपक के समक्ष चावल पर श्रीयंत्र रखें। पूजा संपन्न होने के बाद चावल को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से गृह में धन का आगमन होता है।

अगर घर में कोई व्यक्ति बीमार है, तो उनकी सेहत में सुधार के लिए महानवमी को आग्नेय कोण में मां दुर्गा के निमित्त दीप जलाएं। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इस उपाय को करने से रोग व्याधि और शत्रु का नाश होता है।

The post मां सिद्धिदात्री की कृपा दृष्टि पाने के लिए महानवमी के दिन ये उपाय जरूर करें… appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/51249