Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
यो यो हनी सिंह पर मुंबई में एक व्यक्ति का अपहरण करने की शिकायत हुई दर्ज…

यो यो हनी सिंह पर मुंबई में एक व्यक्ति का अपहरण करने की शिकायत दर्ज हुई है। विवेक रमन नाम के शख्स ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। एक इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह और अन्य पर अपहरण, उन्हें बंदी बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।

शो को लेकर झगड़ा

दरअसल, इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह का मुंबई में फेस्टिवीना नामक कार्यक्रम बीकेसी में आयोजित कराया था जो 15 अप्रैल को होना था। पैसे की लेनदेन में गड़बड़ी के चलते रमन ने शो को रद्द कर दिया जिसको लेकर दोनों में झगड़ा होन की बात कही जा रही है।

विवेक का यह है आरोप

विवेक रमन ने आरोप लगाया है कि हनीं सिंह ने शो रद्द होने से नाराज होकर अपने साथियों के साथ उनसे मारपीट की और उनको किडनैप भी कर लिया। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि हनी सिंह ने उनको बंदी बनाकर रखा और मारपीट भी की।

 

The post यो यो हनी सिंह पर मुंबई में एक व्यक्ति का अपहरण करने की शिकायत हुई दर्ज… appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/52403